समर्थकों संग बीजेपी प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे एमएलसी

गाजीपुर। गाजीपुर नगर पालिका अध्यक्ष की भाजपा प्रत्याशी सरिता अग्रवाल और नगर पंचायत जंगीपुर की प्रत्याशी विजय लक्ष्मी गुप्ता ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ बडी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सरिता अग्रवाल ने उप जिलाधिकारी कक्ष स्थित चुनाव कार्यालय मे चार सेट मे अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के क्रमशः प्रस्तावक विजय शंकर वर्मा, किरन सिंह, अतुल कुमार श्रीवास्तव और रणधीर मौर्या थे। जबकि विजय लक्ष्मी गुप्ता ने दो सेटो मे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया जिसमें नन्दलाल और संदीप प्रस्तावक थे। नामांकन के बाद भाजपा प्रत्याशी सरिता अग्रवाल ने कहा कि नगर मे चल रहे विकास के अधूरे कार्यों को पुर्ण करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। सुशासन व्यवस्था के साथ लोगों के सुविधाजनक जीवन के प्रति पुरा पुरा काम किया जाएगा।

उन्होंने बड़े विश्वास के साथ कहा कि लगातार 6 वीं बार नगर मे एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगा। नगर पंचायत जंगीपुर की प्रत्याशी विजयलक्ष्मी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोच जन जन का सम्मान और क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता होगी। जंगीपुर मे चल रहे विकास कार्यो को गति प्रदान कर लोगों कि अपेक्षा और आवश्यक्ता पर खरा उतरने का प्रयास करुंगी। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि गाजीपुर के विकास और नगरों मे रह रहे लोगों के सुविधाओं से युक्त जीवन के लिए भाजपा प्रत्याशियों को जनता भारी मतो से जिताएगी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, सुशील उपाध्याय, कृष्ण बिहारी राय, विनोद अग्रवाल, संकठा प्रसाद मिश्रा, रासबिहारी राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, संतोष जायसवाल, कार्तिक गुप्ता, जयसूर्य भट्ट, श्रीप्रकाश केशरी, अभिनव सिंह छोटु ,विवेकानंद पांडेय, मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, रेनू गुप्ता, अजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

शहर के कपुरपुर वार्ड नं 16 से भाजपा प्रत्याशी आनंद गुप्ता ने अपने समर्थकों संग नामांकन पत्र दाखिल किया।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.