करो और सीखो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गाजीपुर। सुभाष नगर स्थित शाह फ़ैज पब्लिक स्कूल, सुभाष के प्राथमिक कक्षा के बच्चों द्वारा राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी दिवस के अवसर पर ‘ करो और सीखो’ प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को किया गया। इस प्रतियोगिता मे बच्चों ने
पर्यावरण, विज्ञान और गणित विषय से सम्बधित मॉडल और चार्ट बना कर उसे बहुत ही सुन्दर ढंग से प्रदर्शित करते हुए वर्णित किया। बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों में रेन वाटर ‘हार्वेस्टिंग ‘ वाल्कनो ‘ सेंस ऑर्गन” पाचन तंत्र व सौर मंडल से संबंधित मॉडल उत्कृष्ट रहे। इस अवसर पर हमारे विद्यालय की प्रधानाचार्य तसनीम कौसर व उप प्रधानाचार्य डॉ प्रीति उपाध्याय नें बच्चों द्वारा बनाए गये मॉडलों को देखा और उनकी सराहना की। कार्यक्रम के अंत में कक्षा द्वितीय के छात्रों ने सुन्दर गरबा नृत्य प्रस्तुत किया । कार्यक्रम को सुनियोजित ढंग से प्रस्तुत करने में प्राथमिक विद्यालय की इंचार्ज चंदना श्रीवास्तव और गणित व विज्ञान विषय के शिक्षको नें सराहनीय योगदान दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.