वेलफेयर क्लब की हुई बैठक,की चर्चा

गाज़ीपुर।वेलफेयर क्लब महिला प्रकोष्ठ की आवश्यक बैठक प्रधान कार्यालय पीरनगर पर हुई।जिसमे भाद्रपद मास में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले “कजरी महोत्सव” तथा मेंहदी प्रतियोगिता की तैयारियो पर विस्तृत चर्चा की गई।
क्लब महिला प्रकोष्ठ सचिव शहाना जहां ने बताया कि कजरी महोत्सव अंतर्गत जनपद स्तरीय राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन 04 सितम्बर दिन सोमवार को नगर के रामदूत इंटरनेशनल स्कूल मिश्रवालिया के सभाकक्ष में प्रातः 9 बजे से किया गया है। जबकि जनपद स्तरीय मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन 10 सितम्बर को प्रस्तावित है। राधा कृष्ण रुप सज्जा प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के एल केजी से कक्षा-4 तक के छात्र-छात्राएं राधा-कृष्ण का वेश धारण कर प्रतिभाग करेंगे। क्लब पीआरओ सूर्य रेख मणि ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में बच्चो के रूप-सज्जा तथा झूलनोत्सव का मूल्यांकन क्लब द्वारा गठित तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल द्वारा किया जायेगा। प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा सांत्वना स्थान प्राप्त पुरस्कारों का वितरण आयोजन स्थल पर ही किया जायेगा। साथ ही प्रतिभाग करने वाले समस्त छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया जायेगा। इसी प्रकार मेहंदी प्रतियोगिता में कक्षा 04 से स्नातकोत्तर तक की छात्राएं तीन वर्गों में हिस्सा लेंगी जिसके रजिस्ट्रेशन के लिए फॉर्म स्कूलों के अतिरिक्त क्लब द्वारा निर्धारित स्थानों पर उपलब्ध है। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 05सितम्बर है।
इस अवसर पर क्लब उपाध्यक्ष धीरेन्द्र त्रिपाठी, सुषमा यादव, डा० जितेन्द्र कुमार, अजय यादव, प्रमोद बिन्द, राहुल प्रताप मिश्र, रामनाथ कुशवाहा, रामकुमार विश्वकर्मा, उपस्थित रहे । बैठक की अध्यक्षता क्लब महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रिंकू यादव ने किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.