एसपी से मिले सपाई,की यह मांग

एसपी से मिले सपाई,की यह मांग

ग़ाज़ीपुर।शनिवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह से मिलकर जनपद की पुलिस द्वारा राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों एवं आम जनता के साथ निरंकुश एवं बर्बरतापूर्ण कार्रवाई को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग किया।
इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदर विधायक जै किशन साहू ने समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष दिनेश यादव के साथ गोराबाजार पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी द्वारा घर पर जाकर किए गए दुर्व्यवहार और विरनो थानाध्यक्ष शैलेश मिश्रा द्वारा चकताजुद्दीन ग्राम के प्रधान सुरेश यादव के साथ किए गए दुर्व्यवहार पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि पुलिस का यह रवैया ठीक नहीं। पुलिस का काम जनता के प्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को अपमानित करना नहीं बल्कि उनका सहयोग लेकर कानून व्यवस्था सुदृढ़ कर समाज में शांति व्यवस्था कायम करना है।‌ पुलिस अपने रवैए में सुधार लाए अन्यथा समाजवादी पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता की स्थिति है। चारों तरफ जंगल राज है। अपराधी मनमाने ढंग से आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के बजाय पुलिस राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों को अपमानित करने का काम कर रही है। पुलिस का यह रवैया नाकाबिले बर्दाश्त है।
प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के साथ सदर विधायक जै किशन साहू, डॉ समीर सिंह, जंगीपुर विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव, छन्नू यादव आदि शामिल थे।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.