खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने

गाजीपुर। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ व जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के आदेश पर आर0सी0 पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य) के निर्देशन में दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज पर्व के अवसर पर आम जनमानस को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं  औषधि प्रशासन विभाग गाजीपुर के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा सिधौना पुलिस चौकी के आरक्षी  मुकुल मिश्र व रामजी यादव के सहयोग से अभियान चलाकर कुल 06 नमूनें संग्रहित किए गए।खोवा मण्डी सैदपुर स्थित महेन्द्र यादव के प्रतिष्ठान से खोवा का 01 नमूना, खोवा मण्डी सैदपुर से सुरेन्द्र यादव के प्रतिष्ठान से 01 नमूना, सिधौना स्थित न्यू सदगुरू मिष्ठान भण्डार प्रतिष्ठान से पेडा एवं कलाकन्द का 01-01 नमूना, सिधौना मारकण्डेय महादेव स्वीट्स बेकरी शॉप प्रतिष्ठान से छेना की मिठाई का 01 नमूना, सैदपुर स्थित काली स्वीट हाउस प्रतिष्ठान से बर्फी का 01 नमूना, संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 प्रेषित किए जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी। नमूना संग्रह की कार्यवाही आर0पी0 सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों अवधेश कुमार, गुलाब चन्द गुप्त, गोपाल चन्द, समला प्रसाद यादव, राजीव कुमार सिंह एवं  विरेन्द्र यादव की टीम द्वारा की गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.