गाजीपुर। नंदगंज थाना पुलिस ने गांजा व एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया। बता दें कि उप निरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा ने सिहोरी पुलिया के पास वाहनों की चेकिंग रहे थे। उसी दौरान मुखबिर के सूचना पर वाहन चेकिंग करते समय अभियुक्त रोहन यादव पुत्र अशोक यादव निवासी ग्राम सरैया थाना करण्डा हाल पता ग्राम दवोपुर थाना नन्दगंज और पुनीत यादव पुत्र रामभजन यादव निवासी ग्राम इशोपुर (मनीपुरा) थाना नन्दगंज को बुधवार की शाम सिहोरी पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के कब्जे से 4 किलो ग्राम गाँजा व एक चोरी की मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नं0 UP54F 0368 (हिरो होण्डा स्पलेण्डर) बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के उपर नंदगंज थाना और करंडा थाना में कई मामलों में मुकदमा दर्ज है।