अवैध दवा केन्द्र पर मारा छापा

गाजीपुर। औषधि निरीक्षक ने बताया है कि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के आदेश एवं सहायक आयुक्त औषधि मण्डल वाराणसी के निर्देश तथा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) के निर्देशन में बृजेश कुमार मौर्य औषधि निरीक्षक एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम के द्वारा गुरूवार को ग्राम गोडउर मे अवैध रूप से संचालित किये जा रहे दवा केन्द्र गोडउर स्थित दवा /मेडिसिन विक्रय केन्द्र का निरीक्षण औचक छापा मार कर किया गया। अवैध संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की कार्यवाही करते हुए लगभग 1 लाख 30 हजार की एलीपैथिक औषधियों को सीज किया गया एवं 2 संदिग्ध औषधियो के नमूने लिए गए। संग्रहित नमूनों की परीक्षण रिर्पोट एवं विवेचना पूर्ण होने के उपरान्त सक्षम न्यायालय में औषधि प्रसाधन एवं सामग्री अधिनियम-1940 की सुसंगत धाराओ मे परिवाद दायर किया जायेगा और आगे भी अवैध संचालित मेडिकल स्टोर पाए जाने पर कार्यवाही होती रहेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.