भाजपाइयों ने फूंका सांसद का पुतला

‌गाजीपुर। तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा सदन में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अपमान को लेकर गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला जलाया गया। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका के पुर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल तथा मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया। इस मामले में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह ने कहा कि किसान हितों के लिए आजीवन संघर्षरत उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी का अपमान देश कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा। इसके लिए सांसद को माफी मांगनी होगी।

पुर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल ने कहा कि सत्ता से दूरी विपक्ष सहन नहीं कर पा रहा है और संवैधानिक पद पर बैठे लोगों के प्रति असम्मान का कृत्य कर रही है। जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या का नित्य बेबुनियाद आरोप लगाने वाला विपक्ष लगातार लोकतंत्र के प्रति अशोभनीय और असम्मान का कृत्य कर रहा है। यह देश की जनता भली-भांति देख रही है। इस अवसर पर लाल जी गुप्ता, नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह, सोनू गुप्ता, काशीनाथ तिवारी, अजय कुशवाहा, प्रवीण दूबे, शिवम् त्रिपाठी, अभिषेक संजय, अनूप सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.