डीएम ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक, दिए निर्देश

गाजीपुर। आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन- 2024  के दृष्टिगत निर्वाचन सम्बन्धी विविध कार्यो को समयबद्ध एवं सुचारू ढंग से सम्पन्न कराने एवं निर्वाचन को सकुशल संचालन तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सोमवार को जनपद के समस्त राजनैतिक दलो के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों के साथ विचार विर्मश कर राजनैतिक दलों/अभ्यर्थियों द्वारा प्रचार हेतु प्रयुक्त की जाने वाली वस्तुओं के रेट चार्ट को निर्धारित एवं अधिसूचित किये जाने हेतु बैठक कर निर्देश दिये। जिसका भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह, डिप्टि कलेक्टर सालिक राम, वरिष्ठ कोषधिकारी उमेश उपाध्याय, राजेश कुमार यादव समाजवादी पार्टी जिला सचिव, रविकान्त कांग्रेस पार्टी, सुबाष राम सिपाही गोंड बसपा़, जावेद अहमद आम आदमी पार्टी, राजन कुमार प्रजापति भाजपा, आदित्य नाथ सिंह कुशवाहा बसपा एवं निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.