डीएम और एसपी ने किया शहर में रूट मार्च

गाजीपुर।जनपद मे शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ शुक्रवार को शहर के विभिन्न मार्गो का पैदल रूट मार्च किया।
अधिकारी द्वय ने शहर के विशेश्वरगंज चौराहे से रौजा होते हुए होम्योपैथिक राजकीय कालेज, एम0एच0 इण्टर कालेज तक रूट मार्च किया। इस दौरान उन्होने लोगो से जनपद में शान्ति बनाए रखने की अपील करते हुए किसी भी प्रकार की अफवाहो पर ध्यान न दे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शहर,उपजिलाधिकारी सदर उपस्थित रहे।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.