नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं को किया गया सम्मानित

बिरनो गाज़ीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नारी शक्ति वंदन
वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का आयोजन बिरनो ब्लॉक के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल के प्रतिनिधि डॉ प्रदीप पाठक और विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह एवं जिला के भाजपा महामंत्री प्रवीण सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सैकड़ो की संख्या मे आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। महिलाओं ने प्रधानमंत्री का समर्थन करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के माध्यम से अपना धन्यवाद ज्ञापित किया।



वर्चुअल संवाद के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक व्यापक दृष्टिकोण वाला कानून है जो हमारे लोकतंत्र को मजबूत करेगा और भारतीय विधायिकाओं में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को मजबूत करेगा।
संवाद कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि ये देश की महिलाओं की ताकत ही थी जिसने उन राजनीतिक दलों को नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन करने के लिए मजबूर किया जो पहले इसका विरोध कर रहे थे। इस अवसर पर नारी शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम के संयोजक अभिषेक चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष मन्नू राजभर, खंड विकास अधिकारी और सहायता समूह की महिलाओं सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.