संकल्प पत्र सुझाव अभियान में ग्रामीणों ने दिए अपने सुझाव
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव अभियान में एल ई डी वैन सुझाव पेटिका के साथ शनिवार को खानपुर थाना क्षेत्र के अनौनी बाजार पहुंची। जहां क्षेत्र भर के लोगों ने राष्ट्र हित , समाज हित एवं विकसित भारत के कार्य योजनाओं हेतु अपने अपने सुझाव पत्र पेटिका मे डाला। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा राजनीतिक दल है जिसके कार्यकर्ता देश हित, समाज हित, राष्ट्रीय नवनिर्माण के प्रति समर्पित होकर कार्य करते है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त कार्य भारतीय जनता पार्टी सरकार की विशेष उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विगत 10 वर्षों के आधार भूत ढांचे के विभिन्न विकास परक कार्यों के परिणाम तथा जनता के विश्वास के बल पर आज देश विकसित भारत सपने को पूर्ण करने का संकल्प ले रहा है। इस अवसर पर जिला मंत्री संतोष चौहान.लाल बहादुर यादव .श्याम कुंवर मौर्या.संजीव पांडेय. अचल सिंह, तेज बहादुर सिंह,.विशाल सिंह आदि उपस्थित रहे।