निकाली गई जागरूकता रैली,दिलाई शपथ

गाजीपुर।स्वीप काडिनेटर अमित यादव ने बताया कि जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देशन में चल रहे स्वीप कार्यक्रम की कड़ी में मतदाता जागरूकता के लिए बृहस्पतिवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय आयोजन किया गया। जिसमे महिला, पुरुष युवाओं ने रैली के माध्यम से लोगो एवं व्यक्तियों को 01 जून को मतदान करने के लिए जागरूक किया।लोगों को वोट के अधिकार के बारे में जानकारी दी।


स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना(एन.एस.एस) के तहत राजकीय महिला महाविद्यालय महुआबाग,बापू महाविद्यालय सादात, हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियॉ, राजकीय हाईस्कूल कनुवान भॉवरकोल में विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक की उपस्थिति में छात्राओ द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली शहर/गॉव के विभिन्न मार्गो, चौराहो से होते हुए अपने निर्धारित स्थल पर समाप्त हुई। जागरूकता रैली समाप्त के उपरान्त छात्राओं  को मतदाता की शपथ दिलाई गयी। रैली के दौरान छात्राओ द्वारा मतदाता जागरूकता से संबंधित गगन भेदी नारे लगाए जा रहे थे। छात्राओ द्वारा नारे व स्लोग्न के माध्यम से मतदान जैसा कुछ नही मतदान जरूर करेगे हम, चाहे नर हो या नारी मतदान है सबकी जिम्मेदारी, लोकतंत्र हो तभी महान सब करें जहां मतदान, बनो देश के भाग्य विधाता अब जागो प्यारे मतदाता, जागरूक देश की है पहचान हो शत प्रतिशत मतदान, करें राष्ट्र का जो उत्थान करें उसी को हम मतदान, के नारे लगाती रही ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.