रंगेहाथ घूस लेते पकड़े गए दरोगा जी

गाजीपुर। एंटी करप्शन ने सादात थाने के उप निरीक्षक आफताब अहमद को मंगलवार के दिन  25 हजार रुपये घूस लेते समय पकड़ लिया। इस मामले में एंटी करप्शन विभाग की ओर से सादात थाना प्रभारी आलोक त्रिपाठी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मुकदमे की कार्रवाई बहरियाबाद थाने में हुई। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में अफरा तफरी मच गया है। बता दें कि शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसकी मारुति शिफ्ट कार 23 फरवरी को पुलिस ने पकड़ा था। जिसको रिलीज कराने के लिए एसडीएम के यहा रिपोर्ट भेजना था।  जिसके एवज में दारोगा द्वारा 25 हजार रुपए की मांग की गई थी।शिकायतकर्ता ने परेशान होकर एंटी करप्शन वाराणसी टीम को सूचना दी।

शिकायतकर्ता के सूचना पर एंटी करप्शन टीम ने दारोगा को रंगे हाथो घूस लेते हुए सादात थाना परिसर में ही दबोच लिया। दरोगा को दबोचने वाली टीम में एसएचओ अजीत सिंह, नीरज सिंह, योगेन्द्र कुमार, मैनेजर सिंह, प्रमोद कुमार, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार राय, विशाल उपाध्याय, सुमित कुमार भारती, विनोद कुमार, कांस्टेबल आशीष शुक्ला, अजय कुमार यादव सहित अन्य शामिल रहे।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.