गाजीपुर। रविवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में पार्टी कार्यालय समता भवन पर भारतीय संविधान के शिल्पी डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारतीय संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया। गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उनके जीवन संघर्ष एवं त्यागमय जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब महान समाज सुधारक, राजनीतिक, अधिवक्ता, अर्थशास्त्री ,लेखक,चिंतक, दार्शनिक थे। उनका व्यक्तित्व बहुआयामी था। वह दलित, शोषित एवं उपेक्षित वर्गों के मसीहा थे। वह ऐसे राजनीतिज्ञ मनीषी थे जिनके मन में हमेशा सर्वजनहिताय सर्वजन सुखाय की भावना व्याप्त थी । बाबा साहब ने वंचितों की आवाज को राष्ट्रीय फलक तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि आज का दलित जो स्वाभिमान एवं सम्मान पूर्वक जीवन व्यतीत कर रहा है उसके पीछे बाबा साहब अम्बेडकर जी की बनाई गई नीतियों को ही जाता है। विधायक डॉ विरेन्द्र यादव ने कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर जी ने वर्ग विहीन समाज की कल्पना किया था। वह कहां करते थे कि यदि वर्गविहीन समाज बनाना है तो पहले जातिविहीन समाज बनाना होगा । उन्होंने कहा था कि समाजवाद के बिना दलित-मेहनती इंसानो की आर्थिक तंगी से मुक्ति संभव नहीं है।उन्होंने कहा कि पीडीए को ताकतवर बनाना डॉ अम्बेडकर जी का सपना था जिसे पूरा करने के लिए समाजवादी पार्टी कृतसंकल्प है।
पुर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने उन्हें नमन करते हुए बताया कि भाजपा सरकार संविधान में दिए गए जनता के अधिकारों को छीन रही है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, पुर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव, अशोक कुमार बिंद, रविन्द्र प्रताप यादव, सिकंदर कन्नौजिया, अरुण कुमार श्रीवास्तव, सुभाष यादव, रीता विश्वकर्मा, कैलाश यादव, बिन्दूबाला बिन्द ,विभा पाल, विधान परिषद के प्रत्याशी रहे मदन यादव, सदानंद यादव , राजेन्द्र यादव, तहसीन अहमद,लल्लन राम, रामाशीष,आन्नद यादव, रामविजय यादव, ,भरत यादव, सिंकदर कन्नौजिया,गोपाल खरवार अमित ठाकुर, अभिषेक कुशवाहा, राजेन्द्र यादव, रामविजय यादव, रामाशीष यादव,कंचन रावत,संगीता यादव,लल्लन राम,उपेन्द्र यादव, सुग्गु यादव, रामाशीष यादव, अनीता यादव, सईदा खातून,विन्ध्याचल यादव,राजदीप यादव, राजनाथ कुशवाहा,कन्हैयालाल यादव, बादशाह राही उपस्थित थे। इस गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।