गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जिला चिकित्सालय गोराबाजार में बुधवार को डिजिटल एक्स-रे मशीन का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि यह एक आधुनिक एक्स-रे मशीन है जिससे जनपदवासियों को इलाज के दौरान काफी सुविधा होगी तथा मरीजो को इधर-उधर नही भटकना पडे़गा। उन्होने बताया कि जिला अस्पताल में एक ही मशीन थी जिससे मरीजो को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब नयी मशीन आ जाने के कारण मरीजो के समय की बचत होगी तथा मरीज अपना सुविधापूर्वक इलाज करा सकेगे। इसी दौरान उन्होने जिला अस्पताल का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति मरीजो/परिजनो से चिकित्सकीय सुविधाओ की जानकारी ली। इस मौके पर सी एम एस डा0 राजेश सिंह, प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज आनन्द मिश्रा एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।