गाजीपुर। स्वाट/सर्विलांस टीम और भुड़कुड़ा थाना पुलिस ने 4 मई 2024 को थाना भुड़कुड़ा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम श्रीरामपुर (रामबन) में मृतक विशाल यादव उर्फ बागी पुत्र पारस नाथ सिंह यादव निवासी ग्राम श्रीरामपुर (रामबन) थाना भुड़कुड़ा के हत्या का खुलासा करते हुए 3 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उनकी निशादेही पर आलाकत्ल व मृतक का मोबाइल बरामद किया गया। इस जानकारी एसपी ओमवीर सिंह ने सोमवार को प्रेसवार्ता दिया। उन्होंने बताया कि 4 मई 2024 को थाना भुड़कुड़ा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम श्रीरामपुर (रामबन) में राम अखाड़ा के पास स्थित एक कुएँ में मृतक विशाल यादव उर्फ बागी पुत्र पारस नाथ सिंह यादव निवासी ग्राम श्रीरामपुर (रामबन) थाना भुड़कुड़ा की हत्या कर शव फेंका गया था। इस घटना में शामिल तीन अभियुक्तों को सोमवार को चौजा पुल से समय करीब 3.30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में नन्दन उर्फ छोटू यादव पुत्र रामप्यारे यादव, विवेक यादव उर्फ बिजली पुत्र राजदेव यादव और अमित उर्फ विशाल यादव पुत्र अशोक यादव निवासी ग्राम श्रीरामपुर (रामबन) थाना भुड़कुड़ा शामिल हैं। पूछताछ में अभियुक्त नन्दन उर्फ छोटू यादव के द्वारा बताया गया कि मैं, मृतक विशाल यादव उर्फ बागी की बहन से प्यार करता था, जिसके बारे में मृतक व उसके परिजन को जानकारी हो जाने पर मृतक विशाल ने मुझे काफी मारा-पीटा था व अपमानित किया था। इसके अतिरिक्त अमित उर्फ विशाल भी मृतक की बहन को चाहने लगा था। जिसकी जानकारी होने पर मृतक द्वारा मुझे व अमित दोनों को मारपीट कर थूक चटवाया था। जिससे हम लोग काफी अपमानित महसूस कर रहे थे। इस अपमान का बदला लेने के लिए हम दोनों ने विवेक यादव उर्फ बिजली के साथ मिलकर मृतक की हत्या की साजिश कर पिछले तीन-चार दिनों से प्रयास में थे। 4 तारीख रात गाँव में बाटी-चोखा का कार्यक्रम था, जिसमें हम-तीनों भी मृतक के साथ उपस्थित थे। कार्यक्रम के बाद मृतक को विश्वास में लेकर उसे अलग ले गये, जहाँ मोटर-साइकिल के साकर व डण्डे से उसके सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी व उसके शव को छिपाने के उद्देश्य से कुँए में फेंककर वहाँ से चले गये। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भुड़कुड़ा के पुलिस टीम के साथ प्रभारी स्वाट/सर्विलांस टीम शामिल रहे।