प्रेक्षक ने किया कार्यों की समीक्षा,दिया निर्देश

प्रेक्षक ने किया कार्यों की समीक्षा, दिया निर्देश

गाजीपुर। लोक सभा चुनाव को सकुशल शान्तिपूर्ण ढ़ग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक भवानी शंकर मीणा (आई0आर0एस-2009 बैच) मंगलवार को जिले में आए। उन्होंने विधानसभा जमानियॉ व जंगीपुर में एफ0एस0टी एवं एस0एस0टी टीमों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीमों द्वारा किये गये कार्यो के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। व्यय प्रेक्षक ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व (उपजिला निर्वाचन अधिकारी) वरिष्ठ कोषाधिकारी व्यय प्रभारी एवं प्रभागीय निदेशक प्रभारी अधिकारी मानरीटिंग टीम के साथ अबतक किये गये कार्यो की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.