जातिवाद की खाई को मोदी ने 10 वर्षो में पाटने का काम किया: सांसद बाबूराम

गाजीपुर। सदर विधानसभा के भाजपा बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन बुधवार को महाराजगंज के चुनाव कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि हमीरपुर निवासी राज्य सभा सांसद बाबूराम निषाद ने सम्बोधित किया। कहा कि जाति पाति से परे देश व प्रदेश में सुशासन और कानून के राज के लिए भारतीय जनता पार्टी के पूर्ण बहुमत की सरकार बहुत जरूरी है। और इसी व्यवहार व्यवस्था के लिए हम सब बहुत लम्बे समय से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो भारतीय जनता पार्टी की सोच और हमारे संगठनकर्ताओं के विचार थे आज वह काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जमीन पर दिख रहा है साफ सुथरी और भ्रष्टाचार मुक्त इमानदारी की राजनीति हमारा संकल्प है। यह समय समग्र क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और पूर्णता का है जातिवाद की खाई को पाटने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विगत 10 वर्षों में किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय का नामांकन 10 मई को होगा। नामांकन जुलूस आईटीआई मैदान तुलसीपुर से नामांकन स्थल के लिए प्रस्थान करेगा। सम्मेलन को राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत, लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ,पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, पूर्व विधान परिषद सदस्य डॉक्टर केदारनाथ सिंह, डॉ राजकुमार सिंह गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, अभिनव सिन्हा, राम नरेश कुशवाहा, अश्वनी पांडेय ने भी संबोधित किया । आभार धन्यवाद अच्छे लाल गुप्ता व संचालन विधानसभा संयोजक सुरेश बिना ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, विनोद अग्रवाल, मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, मनोज बिंद, अमरेश गुप्ता, गोपाल राय, विनीत शर्मा, सुनील गुप्ता, उमेश दुबे, अशोक पांडेय, दिलीप गुप्ता, नितीश दुबे अभिनव सिंह छोटू आदि उपस्थित थे।
