एक पेड़ मां के नाम लगाने का लिया संकल्प

गाजीपुर।वेलफेयर क्लब के तत्वाधान में वेलफेयर मिशन ग्रीन वसुन्धरा अंतर्गत स्व.शेषनाथ पांडेय की पुण्य स्मृति में इण्टर कालेज सिसौड़ा सौरम के प्रांगण में आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हेमन्त राव जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा विशिष्ठ अतिथि राम नारायण सिंह यादव प्रधानाचार्य इंटर कालेज सिसौडा ने किया। जबकि अध्यक्षता ग्राम प्रधान रूद्र प्रताप यादव ने किया। तत्पश्चात अध्यक्ष डा0 शरद कुमार वर्मा ने अतिथियों, क्लब पदाधिकारी तथा उपस्थित गणमान्य लोगों के साथ ही इन्टर कालेज के मुनीन्द्र कुमार, आनन्द यादव, अमरजीत गुप्ता, चंद्र शेखर, सुषमा पांडेय, मनोज गुप्ता,पंचायत सहायक वन्दना यादव, ने पौधरोपण किया। साथ ही पर्यावरण को हरा भरा करने का सामूहिक संकल्प किया। साथ ही उपस्थित जनसमुदाय ने हाथ उठाकर एक पेड़ मां के नाम लगाने का संकल्प भी लिया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेमन्त राव ने कहा कि इस साल पड़ रही गर्मी का तापमान तथा वर्तमान समय में पर्यावरण प्रदूषण समूचे विश्व की समस्या बन चुकी है ऐसे में अधिक से अधिक पौधरोपण ही एकमात्र समाधान है। ग्लोबल वार्मिग, महामारी या वायरस से होने वाली बीमारिया या बारिश का समय से न होना निश्चित रूप से पर्यावरण के असंतुलन का दुष्परिणाम है । वेलफेयर क्लब पौध लगाने के साथ उसे बचाने का भी कार्य कर रहा है जो प्रशंसनीय है। जबकि विशिष्ट अतिथि राम नारायण सिंह यादव ने वर्ष 2003 से निरंतर चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान पर्यावरण मिशन ग्रीन वसुन्धरा के लिए शुभकामना व्यक्त करते हुए कहा यह गाजीपुर के लिए बड़ी मिशाल है। अतिथियों का स्वागत क्लब संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश तिवारी तथा क्लब उपाध्यक्ष धीरेंद्र त्रिपाठी ने किया। अतिथियो को क्लब अध्यक्ष डा. वर्मा तथा जनपद गवर्नर पवन पांडेय ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । इस अवसर मुकेश, कौसिल्या देवी, राज कुमार, दिनेश यादव, रमाकांत चौरसिया, अवनीश प्रजापति, संजय कुमार गौड़ सहित ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.