शाह फैज पब्लिक स्कूल में हुआ खेल प्रतियोगिता का आयोजन

गाज़ीपुर। शाह फैज़ पब्लिक स्कूल में गाज़ीपुर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन की तरफ से बुधवार को जिला स्तर अंतर विद्यालय खेल प्रतियोगिता- 2024 के अंतर्गत चेस और कैरम खेल का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर एम.जे.आर.पी. के निदेशक राजेश कुशवाहा, सन-शाइन पब्लिक स्कूल के मैनेजर अमित सिंह, रामदूत इंटरनेशनल स्कूल के सुरेन्द्र यादव एवं दलिमंस सनबीम के हर्ष राय उपस्तिथ थे। कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का शाह फैज़ पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. नदीम अधहमी ने अंगवस्त्र देकर स्वागत एवं सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के संगीत शिक्षक श्याम शर्मा के निर्देशन में छात्र- छात्रायों द्वारा स्वागत गीत से किया गया। इसके पश्चात छात्रो द्वारा तायक्वोंडो एवं खेल गीत की प्रस्तुति दी गयी। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य इकरामुल हक भी उपस्तिथ थे। कार्यक्रम का सफल संचालन उप-प्रधानाचार्या (एकेडमिक) नेहा कुरैशी ने किया।खेल- शिक्षक देवेन्द्र प्रजापति एवं दिनेश राय द्वारा कार्यक्रम सम्बंधित सभी आवश्यक प्रबन्ध किये गए।
कार्यक्रम की साज-सज्जा एवं अन्य प्रबंध आमना ओबैद, अंकिता, उमेश और सिमरन द्वारा की गयी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.