सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

गाज़ीपुर। सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर हिंदू धर्म के आराध्य प्रभु श्री राम पर अभद्र टिप्पणी कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले अभियुक्त को रेवतीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। बुधवार को थाना रेवतीपुर पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया साइट Instagram पर अपनी आईडी attitude-boy-00784 से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के विरुद्ध गालियां एवं अभद्र टिप्पणी की गयी थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल था। जिसके संबंध में थाना पर 25/2025 धारा 299,353(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त जीतू पुत्र रामनरायण राम निवासी उधरनपुर थाना रेवतीपुर उम्र 18 वर्ष को उसके घर से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.