सैदपुर मे होगा अति पिछड़ा वर्ग सम्मेलन

18 मई को सैदपुर मे होगा अति पिछड़ा वर्ग सम्मेलन:अनिल राजभर

सैदपुर (गाजीपुर)।।इस देश व प्रदेश मे सर्वाधिक दिनों तक शासन करने वाली कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी ने समाज के अत्यंत पिछड़े वर्ग के लोगों के हक और अधिकार का हनन, क्षरण किया है। समाज के सबसे कमजोर और असंगठित लोगों के अधिकारो को नुक्सान पहुंचाया है यह बात आज सैदपुर विधानसभा के ग्राम सभा धुर्वाजुन में अतिपिछड़ा सामाजिक बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कही। उन्होंने कहा कि यह बैठक 18 मई 2025 को टाउन नेशनल इंटर कॉलेज सैदपुर मे प्रस्तावित वाराणसी मंडल के चार जनपदों गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर और चंदौली जिले के अति पिछड़ा वर्ग सम्मेलन की तैयारी बैठक है ।उन्होंने कहा कि वतर्मान समय में पिछड़ों का सर्वांगीण विकास तथा सम्मान भाजपा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पूरी निष्ठा से कर रही है । उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को नेतृत्व अगर किसी राजनैतिक दल या सरकार ने दिया है तो वह निसंदेह भारतीय जनता पार्टी ने दिया है। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग के लिए यह आजादी के 76 वर्षों बाद स्वर्णिम काल चल रहा है। 76 वर्ष के आजाद हिंदुस्तान में वर्तमान समय की राजनीति में ऐसा समय, ऐसी राजनीति, ऐसा मौका कभी हम लोगों के पास ना आया था, न आएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ,समाजवादी पार्टी ,बहुजन समाज पार्टी के तरफ से जो बात कही जा रही थी उसको सुनकर आश्चर्य हो रहा है। कांग्रेस संविधान की बात कर रही थी, समाजवादी पार्टी आरक्षण की बात कर रही थी, लेकिन जिन लोगों ने देश के अंदर बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर का सबसे ज्यादा अपमान किया देश के संविधान को तोड़ने करने का काम किया वह लोग संविधान की बात कर रहे हैं।
बैठक मे उपस्थित लोगों के प्रति आभार धन्यवाद भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल राजभर ने जताया ।


बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान बब्लू राजभर तथा संचालन भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक शिवपूजन राम,मुन्ना निषाद,अभय प्रजापति,पूनम मौर्या,रामशीष चौहान, प्रेमसागर राजभर,अरविंद पटवा,सुभाष चौहान, इन्द्रदेव कुशवाहा,योगेन्द्र शर्मा, गुड्डू राजभर, प्रदीप राजभर,सुनिल यादव, उमाशंकर यादव, कमलेश कुशवाहा, शिवमंगल वियार, धर्मवीर राजभर,पंकज सिन्हा,गीरेन्द्र चौहान, विनोद प्रजापति, बैजनाथ चौधरी, डब्लू राजभर,भारत भीम चौहान आदि उपस्थित थे।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.