पाकिस्तान के आतंकी हमले का भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब:डॉ. संगीता बलवंत

भारतीय सैनिकों के सम्मान मे महिलाओं ने निकाली सिंदूर यात्रा
यात्रा में तुर्की और पाकिस्तान की एक ही अर्थी पर निकाली गई शव यात्रा

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा मोर्चा अध्यक्ष साधना राय की अध्यक्षता मे सोमवार को भारतीय सैनिकों के सम्मान में “सिंदूर शौर्य तिरंगा यात्रा” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की सैकड़ों महिलाएं हाथों मे भारतीय तिरंगा झंडा लेकर , भारत माता की जय,हम भारत की नारी है, फूल नहीं चिंगारी है, पाकिस्तान की तीन दवाई गोली,गोला और मिसाइल आदि गगनभेदी नारे लगाते , पाकिस्तान और तुर्की की अर्थी लेकर शव यात्रा निकाली यह सिंदूर शौर्य तिरंगा यात्रा आमघाट गांधी पार्क से कोतवाली, मिश्र बाजार, विशेश्वरगंज,सकलेनाबाद होते लंका मैदान पहुची । जहां पाकिस्तान व तुर्की के शव को महिला मोर्चा की महिलाओं ने चप्पल,ईंट से पिटकर दफन कर दिया।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद डा संगीता बलवंत ने कहा कि भारत के वीर योद्धाओं के शौर्य एवं पराक्रम का पुरातन इतिहास रहा है । निर्लज्ज पाकिस्तान द्वारा लगातार आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए निर्दोषों की निर्मम हत्या को अंजाम दिया जा रहा था। जिसका भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।और पाकिस्तान को यह बता दिया है कि वह जमाना गया जब भारत आतंकवादी घटनाओं को सहता रहा अब भारत बदल गया है और अपने कुशल नेतृत्व के सानिध्य में घर मे घुस कर मारने को हर समय तैयार है।उन्होंने कहा की हमारे देश की दो नारियों ने भी पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने मे अपने शौर्य और पराक्रम को प्रदर्शित किया है और अपने बहनो के सिंदूर का बदला ले लिया है।

उन्होंने कहा कि यह भारत शौर्य तिरंगा यात्रा के माध्यम से बहनों ने सेना के प्रति सम्मान शहिदों के प्रति श्रद्धांजलि और पाकिस्तान को खुले रूप से चेतावनी देने का काम किया है। पूर्व विधायक सुनिता सिंह ने कहा कि पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों ने पहलगाम मे निर्दोषो को मारकर निर्ममता का परिचय दिया लेकिन हमारे देश की सेना ने आपरेशन सिन्दूर के माध्यम से वीरता से बहनों के सिंदूर का बदला लिया।हम बहिनों ने आज अपने भारतीय सैनिकों के सम्मान में आज यह सिंदूर तिरंगा यात्रा निकाल कर उनके प्रति आभार धन्यवाद और सम्मान व्यक्त किया है। इसके माध्यम से आतंकवादियों तथा पाकिस्तान को यह संदेश दिया है कि अगर आगे फिर से ऐसी जुर्रत हुई तो इससे भी भयानक अंजाम झेलना पड़ेगा।


यात्रा में शामिल बहनों के प्रति आभार धन्यवाद जिलाध्यक्ष साधना राय ने व्यक्त किया। संचालन महामंत्री माया सिंह ने किया।
इस अवसर पर महिलाओं मे देश के सैनिकों के प्रति जबरदस्त सम्मान तथा पाकिस्तान के प्रति गुस्सा था।


यात्रा में सुशीला सोनकर ,रूद्रा पांडेय ,सरोज मिश्रा, किरन सिंह,,माया सिंह,कंचन गीरी, रम्भा राय, पूजा शर्मा, लालसा भारद्वाज, कुसुम शर्मा,बेबी,नीलम सिंह, आफरीन, प्रीति गुप्ता, प्रमिला मौर्य,रुपा देवी, पिंकी शर्मा, लालसा शर्मा, कंचन गीरी, नीलीमा,मीनू मौर्य, मधु सिंह,अनिता देवी, पुष्पा सिंह, गोदावरी राजभर, दीपमाला श्रीवास्तव सहित आदि अन्य सैकड़ों महिलाएं शामिल रही।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.