शाह फैज स्कूल की छात्रा ने किया नाम रोशन, मिला उपहार और सम्मान

गाजीपुर। आज का दिन शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल के लिए बड़े ही गौरव का विषय है। क्योंकि विद्यालय की कक्षा नौवीं की एक छात्रा ने खेल जगत में विद्यालय का नाम रोशन किया। उत्तर प्रदेश के मथुरा में आयोजित स्टेट लेवल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 52किलो से  55किलो भार वर्ग में प्रतिभाग कर  कृति कौर ने कोच देवेन्द्र प्रजापति के निर्देशन एवं अपने परिश्रम और लगन से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर  सिल्वर मेडल प्राप्त किया।

शुक्रवार को सिल्वर मेडल प्राप्त कर अपने विद्यालय पहुंची छात्रा एवं कोच का विद्यालय के निदेशक डॉ. नदीम अदहमी एवं निदेशिका डॉ. मीना अदहमी ने इस उपलब्धि पर बधाई दिया एवं उत्साह वर्धन करते हुए छात्रा को उपहार एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किया। इस दौरान विद्यालय में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण रहा। सब ने कृति के इस कार्य के लिए हृदय से सराहना एवं उत्साह वर्धन किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.