नगर पालिका इलाका में तिरंगा लाइटों से जगमगाते दिखे पोल!

गाजीपुर।15 अगस्त के पावन पर्व को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है, ताकि देशवासियों में तिरंगे के प्रति सम्मान के साथ ही स्वतंत्रता दिवस का महत्व लोगों को समझ में आए वही गाजीपुर की नगर पालिका परिषद ने भी हर घर तिरंगा अभियान को अपने तरीके से मनाने का निर्णय लेते हुए गाजीपुर शहर के मुख्य मार्गो को ही तिरंगे रंग की लाइटों से सराबोर कर दिया है।

गाजीपुर के नगर पालिका परिषद जहां कुल 25 वार्ड आते हैं और इसी नगर पालिका के अंतर्गत जिला अधिकारी कार्यालय से लेकर तमाम अधिकारी के कार्यालय भी आते हैं और हर घर तिरंगा अभियान के तहत बिजली व अन्य खंभो पर नगर पालिका ने तिरंगे लाइट से सजा दिया है जो शाम होते ही पूरे शहर को तिरंगे रंग से सराबोर कर दे रहा है जिसे देखने के बाद लोगों में देशभक्ति की भावना अपने आप जागृत हो जा रही है।

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ धीरेंद्र राय ने बताया कि 15 अगस्त के पर्व को देखते हुए गाजीपुर में बिजली व अन्य खंभो को जो मुख्य मार्ग पर लगे हुए हैं उन सभी को तिरंगे लाइट से सजाया जा रहा है और यह लाइट सिर्फ 15 अगस्त के लिए ही नहीं बल्कि हमेशा के लिए लगाया जा रहा है उन्होंने बताया कि पूर्व में करीब डेढ़ सौ खंभो पर इस तरह की लाइट लगाई गई थी वहीं अब कुल 350 बिजली के खंभो को तिरंगे लाइट से सजा दिया गया है जिसका एकमात्र उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना पैदा करना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.