स्वच्छता अभियान व एक पेड़ मां के नाम का हुआ आयोजन,सपना सिंह ने किया पौधरोपण

गाजीपुर। शासन के आदेश व जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश  के क्रम मे ‘‘सेवा पखवाड़ा के स्वस्थ नारी- सशक्त परिवार‘‘ के तहत स्वच्छता अभियान व एक पेड़ मां के नाम का आयोजन किया गया । जिसमे जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह द्वारा राजकीय प्लेस आफ सेफ्टी/राजकीय बाल गृह किशोर के प्रांगण मे स्थित शिव मंदिर प्रांगण मे पौधरोपण किया गया। जिसमे उनके साथ चाइल्ड हेल्पलाइन के जिला समन्वयक संतोष कुमार सिंह, हब को-आर्डिनेटर नेहा राय, वन स्टॉप सेंटर मैनेजर प्रियंका प्रजापति, बाल संरक्षण इकाई से गीता श्रीवास्तव, संजय यादव वरिष्ठ लिपिक रामचल मौर्या, प्रभारी अधीक्षक बाल गृह अनिल राय, केयर टेकर आदि सभी लोग शामिल रहें। साथ ही साथ जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा राजकीय बाल गृह किशोर का निरिक्षण भी किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.