महिला पीजी कॉलेज के दो छात्राओं का हुआ चयन

राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में पीएच.डी. डीआरसी संपन्न, दो छात्राओं का चयन

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महुआबाग में शनिवार को वनस्पति विज्ञान विभाग में पीएच.डी. शोध प्रवेश हेतु विभागीय शोध समिति (डी.आर.सी) की बैठक संपन्न हुई। यह बैठक डॉ. आनन्द कुमार चौधरी एवं डॉ हसीन अहमद के निर्देशन में आयोजित की गई। विषय विशेषज्ञ के रूप में गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार द्विवेदी शामिल हुए।इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार द्विवेदी ने कहा कि पीएच.डी. शोध केवल उपाधि प्राप्त करने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक विवेक एवं नवाचार की भावना को विकसित करने का सशक्त माध्यम है।

शोधार्थियों को चाहिए कि वे जिज्ञासा, अनुशासन और वैज्ञानिक नैतिकता के साथ शोध कार्य करें, जिससे शोध समाज एवं पर्यावरण के लिए उपयोगी सिद्ध हो सके।
विश्वविद्यालय के निर्धारित मानकों के अनुसार अभ्यर्थियों के शैक्षणिक अभिलेखों, शोध प्रस्ताव प्रस्तुतिकरण एवं साक्षात्कार के आधार पर दो अभ्यर्थियों का चयन पीएच.डी. शोध कार्य हेतु किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य एवं वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कुमार सिंह ने डीआरसी के सफल आयोजन हेतु सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्री जबीउल्लाह एवं अंजनी ने विशेष योगदान और सहयोग दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.