गाजीपुर। जीआरपी थाना गाजीपुर सिटी द्वारा लावारिस ट्राली बैग से 48 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब आफिसर च्वाईस बरामद किया गया।
मालूम हो कि पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देश मे रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया, ट्रेनो मे अपराध नियंत्रण एवं अपराधियो की गिरफ्तारी व अवैध शराब की तस्करी के रोकथाम व बरामदगी के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के दौरान जीआरपी थानाध्यक्ष सिटी के नेतृत्व मे शुक्रवार को रेलवे स्टेशन गाजीपुर सिटी से छपरा तक 11061 पवन एक्सप्रेस मे संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान जब ट्रेन रेलवे स्टेशन करीमुद्दीनपुर से आगे बढी तो कोच संख्या B-2 के शौचालय मे एक भूरे रंग का ट्राली बैग लावारिस स्थिति में मिला। बैग के सम्बन्ध में जानकारी करने का प्रयास किया गया परन्तु कोई जानकारी नहीं मिली। तत्पश्चात बैग को खोलकर देखा गया तो बैग में 48 अदद अंग्रेजी शराब आफिसर च्वाईस प्रत्येक पाउच में 180 मिली कुल मात्रा 8 लीटर 640 मिली जिसकी कुल कीमत 5760 रुपये बरामद हुयी । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। उपनिरीक्षक सच्चिदानन्द यादव, कांस्टेबल सफीक अहमद, का. शैलेन्द्र कुमार यादव, का. अल्लाउद्दीन मंसूरी, जीआरपी चौकी औड़िहार थाना जीआरपी मऊ प्रभात चन्द्र पाठक, हे0का0 संजय कुमार, का0 संजय कुमार शामिल रहे।