छात्राएं कल्चर क्लब प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए यहाँ कराएं अपना पंजीकरण

गाजीपुर। संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय लखनऊ द्वारा संचालित ‘ कल्चर क्लब’ के द्वितीय चरण का औपचारिक शुभारंभ राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग में संत ‘ बूला कल्चर क्लब’ के तत्वावधान में बसंत पंचमी (सरस्वती पूजा समारोह) को हुआ। इसके अंतर्गत भव्य साँस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 3 फरवरी 2026 को होना सुनिश्चित है। इसमें स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। कल्चर क्लब प्रभारी डॉ निरंजन कुमार यादव ने बताया कि साँस्कृतिक कार्यक्रमों में गायन (एकल और सामूहिक), नृत्य ( एकल और सामूहिक), अभिनय ( एकल और सामूहिक) और झाँकी का प्रस्तुतीकरण होना है। छात्राएं इन प्रतियोगिताओं में से अधिकतम किसी दो प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकती हैं। इस सभी कार्यक्रमों में ध्यान देने योग्य बात यह है कि सभी प्रस्तुति भारतीय संस्कृति एवं मूल्य के अनुरूप हो। प्राचार्य प्रो अनीता कुमारी ने बताया कि अब तक कल्चर क्लब के सदस्यों द्वारा 20 कार्यक्रमों की सूची प्राप्त हो चुकी है। इस कार्यक्रम को लेकर छात्राओं में काफी उत्साह है। महाविद्यालय मीडिया प्रभारी डॉ शिव कुमार के अनुसार छात्राएँ इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए क्लब की सदस्य डॉ. सारिका सिंह एवं डॉ. शिखा सिंह के पास अपना पंजीकरण अवश्य करा लें।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.