ब्राह्मण रक्षा दल और राजपा की सवर्ण आयोग गठन कि मांग
गाजीपुर। मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली ये फिल्म अब कानूनी पचड़े में भी फंस गई है।एक ओर जहाँ फिल्म के टाइटल को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि फिल्म का शीर्षक ब्राह्मण समुदाय के प्रति अपमानजनक है। वहीं फिल्म को लेकर अब ब्राह्मण रक्षा दल और राष्ट्रवादी जन संग्रह पार्टी के लोग सड़कों पर भी उतर गए हैं और विरोध प्रदर्शन करने लगे हैं

सड़कों पर उतरा ब्राह्मण समाज, जेल भेजनें की मांग
मनोज बाजपेयी की ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर विरोध अब बढ़ता जा रहा है। फिल्म के विरोध में अब ब्राह्मण समुदाय के लोग सड़कों पर उतर गए हैं। राष्ट्रवादी जनसंग्रह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाण्डेय ने मांग कि है कि मेकर्स को तत्काल प्रभाव से जेल भेजा जाये । एक ओर जहां फिल्म को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। वहीं दूसरी ओर अब सड़कों पर भी फिल्म को लेकर विरोध तेज हो गया है।

सोमवार को कासिमाबाद उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए ब्राह्मण रक्षा दल के संयोजक प्रेम शंकर मिश्र ने कहा कि फिल्म का शीर्षक और प्रचार सामग्री ‘पंडित’ शब्द को भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी से जानबूझकर जोड़ती है। फिल्म के कंटेंट सांप्रदायिक रूप से आपत्तिजनक और मानहानिकारक होने के साथ ही ब्राह्मण समुदाय की गरिमा और प्रतिष्ठा को व्यापक रूप से नुकसान पहुंचने की आशंका है। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्मों को कंट्रोल करना और सामाजिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाने वाले कंटेंट की स्ट्रीमिंग को रोकना सरकार का कर्तव्य है। टाइटल में पंडित शब्द का प्रयोग जानबूझकर एक प्रसिद्ध धार्मिक और सामाजिक पदनाम (सरनेम) को भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी से जोड़ता है। यह कंटेंट एक विशिष्ट धार्मिक और सामाजिक समूह को टार्गेट करके भारत के संविधान के अनुच्छेद 14, 21 और 25 का उल्लंघन करती है।

पत्रक के माध्यम से मांग किया गया कि फ़िल्म के निर्माता निर्देशक सहित जिम्मेदार टीम को जेल भेजा जाए। ब्राह्मण ऐस्ट्रोसीटी एक्ट तत्काल प्रभाव से लाया जाय। सवर्ण आयोग का गठन हो। पत्रक देने वालों मे मुख्यरूप से राजेश मिश्र, मिंटू पाण्डेय, पंकज पाण्डेय, मिथिलेश तिवारी, राम इच्छा पाण्डेय, राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय राष्ट्रीय अध्यक्ष , संतोष कुमार पाण्डेय राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि, संदीप दुबे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अभिषेक तिवारी जिलाध्यक्ष गाजीपुर, अजीत उपाध्याय प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश,,मिट्ठू पाण्डेय RJSP, झुन्नू उपाध्याय RJSP आदि सहित सैंकड़ो लोग मौजूद थे।