डीएम-एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण, दिए निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा द्वारा संयुक्त रूप से शनिवार को जिला कारागार (जेल) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार मे कारागार चिकित्सालय, महिला एंव पुरूष बैरक, रसोई घर, का निरीक्षण किया गया तथा कारागार में लगाये गये सी सी टी वी की संचालन व्यवस्था की जॉच की गयी।

जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक ने कारागार चिकित्सालय मे भर्ती कैदियों से स्वास्थ्य के बारे में तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की गयी, इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरको का निरीक्षण किया गयां। बैरको मे बन्दियो के कार्ड पर अगली पेशी का दिनांक को चेक किया गया। कारागार मे रसोई घर के निरीक्षण मे प्रत्येक दिनं बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल व अन्य उपकरण का प्रवेश न होने पाये इस हेतु रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.