



गाजीपुर।खेल निदेशालय उप्र.लखनऊ के निर्धारित कार्यक्रमानुसार जनपद में जूनियर बालको की एथलेटिक्स, जिमनास्टिक, प्रतियोगिता एवं जूनियर वर्ग बालिकाओ की कबड्डी व कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन नेहरु स्टेडियम गोराबाजार के प्रांगण में किया गया। इस प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि विनोद कुमार जोशी, अपर उपजिलाधिकारी गाजीपुर के कर कमलो द्वारा विजेता खिलाड़ियो को पुरस्कृत किया गया । अरविन्द यादव क्रीड़ाघिकारी द्वारा मुख्य अतिथि को बुके देकर स्वागत किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 05 टीमों ने प्रतिभांग किया, जिसका फाइनल मैच बाबा इन्द्रदेव इण्टर कालेज महेशपुर बनाम अफताब एकेडमी केलही के मध्य खेला गया, जिसमें बाबा इन्द्रदेव इण्टर कालेज महेशपुर 28-25 अंको से विजयी रही। कबड्डी प्रतियोगिता निर्णायक के रुप में अंजनी वर्मा कबड्डी प्रशिक्षिका, इन्द्रजीत यादव, प्रियांशू रहें । कुश्ती प्रतियोगिता में कुल 65 खिलाड़ियो ने अलग-अलग भारवर्ग में प्रतिभाग किया। जिमनास्टिक प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलो के कुल 85 खिलाड़ियो ने अलग-अलग इवेन्ट में प्रतिभांग किया,। इसी प्रकार एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कुल 90 बालको ने प्रतिभांग किया। इस अवसर पर मो0 अकरम अहमद ज्वाइन्ट सचिव उ0प्र0 कबड्डी संघ, कमलेश यादव सचिव कुश्ती संघ गाजीपुर, अमरजीत सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स संघ गाजीपुऱ, अश्वनी राय व्यायाम शिक्षक बेसिक शिक्षा, योगेन्द्र कुमाऱ, मो0 मोईन संयुक्त सचिव फुटबाल संघ गाजीपुर, राधेश्याम सिंह यादव, विनोद कुमार जायसवाल, प्रदीप राय, प्रेमचन्द यादव, विजय, संगीता यादव, कु0 जुगनू वारिसी, एवं समस्त स्टाप उपस्थित रहें। अन्त में अरविन्द यादव क्रीड़ाधिकारी द्वारा सभी आगन्तुओ एवं खिलाड़ियो के प्रति आभार व्यक्त किया ।