प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर प्रभारी मंत्री ने किया विकास महोत्सव का शुभारंभ

गाजीपुर। केंद्र सरकार के सफल 11 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, जनपद में नौ दिवसीय जनपदीय विकास महोत्सव का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को जनपद के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने किया। यह आयोजन प्रदेश सरकार की ‘‘नव निर्माण के नौ वर्ष‘‘ संकल्प से सिद्धि सुरक्षा- सुशासन- समृद्धि पर रखा गया। इस गौरवशाली महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रभाव का अनुभव किया।


विकास महोत्सव का शुभारंभ आडिटोरियम परिसर विकास भवन मे हुआ। मंत्री द्वारा विकास प्रदर्शनी अवलोकन करते हुए लगायी गयी। सूचना विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का सराहना करते हुए कहा कि  जन सामान्य को केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी जा रही है। आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने वाले स्टॉल लगाए गए है। विशेष रूप से सूचना का स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।

जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश एवं ‘‘टेबल कलेन्टर, विरासत भी विकास का वार्षिक कलेन्डर का वितरण किया गया। जिसका मंत्री ने अवलोकन कर जानकारी ली। कार्यक्रम के दौरान, विभिन्न सरकारी विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। जिला उद्योग केंद्र द्वारा ‘एक जनपद, एक उत्पाद‘ योजना के तहत लाभार्थियों को टूल किट वितरित की गई। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए ऋण चेक का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सूचना  विभाग से आए कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा।


मंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 9 वर्षों में सुशासन, सुरक्षा और विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, किसान हित में क्रांतिकारी कदम उठाने और प्रदेश को निवेश के आकर्षण का केंद्र बनाने में उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।  मंत्री ने  बताया कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी। सड़कों में गड्ढे, बिजली संकट, व्यापारी पलायन जैसी समस्याएं आम थीं। सरकार बनने के बाद अपराध पर नियंत्रण, एंटी-रोमियो स्क्वायड, सख्त पुलिसिंग और बेहतर कानून व्यवस्था के चलते उत्तर प्रदेश अब अन्य राज्यों के लिए मॉडल बन चुका है।


विधायक जखनिया बेदी राम ने अपना सम्बोधन व्यक्त करते हुए सरकार की 09 वर्षाे मे कराये गये कार्याे की सराहना की। उन्होने कहा कि यह प्रदर्शनी सरकार के किए गए विकास कार्यों की झलक देती है और राज्य में हुए अभूतपूर्व बदलाव को दिखाती है.। उन्होने जनपद के विकास एवं जनपद मे लॉयन आर्डर (कानून व्यवस्था) सुदृढ रखने के लिए जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा को बधाई दी। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे प्रदेश मे जीरो टालरेंस की नीति पर यह सरकार कार्य कर रही है। जिससे भय व अपराध मुक्त प्रदेश की स्थापना हुइ है।

उन्होने कहा कि जनपद के विकास के लिए जितना योगदान जनप्रतिनिधियों का होता है उतना ही योगदान के जिले के अधिकारियेां का भी होता है। जिससे जनपद विकास के पथपर अग्रसर होते हुए नित नये आयाम छू रहा है। प्रदेश मे एक्सप्रेस-वे बनने से जहा पहले लोगो को लखनऊ जाने मे 8 से 10 घण्टे लगते थे वही आज मात्र 04 घण्टे मे ही प्रदेश के मुख्यालय पहुच रहे है। एक्सप्रेस-वे का हर जगह से कनेक्टीविटी है जिससे आज जनता की यात्रा सुगम हो रही  है।


जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार की ‘‘नव निर्माण के नौ वर्ष‘‘ संकल्प से सिद्धि सुरक्षा- सुशासन- समृद्धि के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुरू हुए इस नौ दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 18 मार्च से 26 मार्च तक अलग-अलग थीम पर किया जायेगा।  जिसमें प्रतिदिन लोकमंच, आडिटोरियम सभागार मे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस महोत्सव में जिले भर के लोग शामिल होकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और इनका प्रत्यक्ष लाभ भी ले सकते हैं। आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया और लाभार्थियों के अनुभव साझा किए जाएंगे।

यह महोत्सव जनता को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रहा है। आज 20 मार्च 2026 को आडिटोरियम परिसर मे युवा उद्यमी, हस्त शिल्प एवं ओडीओपी थीम पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया गया।  
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय, पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुबाष चन्द्र सरोज, भाजपा के वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.