डिप्टी सीएम से मुलाकात कर किया जिले की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा

डिप्टी सीएम से की मुलाकात
गाजीपुर। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात कर समाजसेवी रवि प्रकाश पांडेय ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की।
भांवरकोल थाना क्षेत्र के निवासी रवि प्रकाश पांडेय ने इस मुलाकात के दौरान जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की वर्तमान स्थिति, प्रमुख समस्याओं और सुधार की संभावनाओं पर विस्तार से बात रखी। उन्होंने क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा व्यवस्था, संसाधनों की उपलब्धता और आमजन को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने विषय को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देने की बात कही।
गौरतलब है कि रवि प्रकाश पांडेय एक युवा व्यवसायी होने के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। वर्तमान में वे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहे हैं, जबकि उनकी माता पूर्व ग्राम प्रधान रह चुकी हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.