रेप पीड़िता को मिलेगा निःशुल्क कानूनी विधिक सहायता

रेप पीड़िता के परिवार वाले से समर्पण संस्था एवं जिला अधिवक्ता कल्याण समिति ने मुलाकात कर निःशुल्क लीगल सहायता का आश्वासन दिया।

गाजीपुर। बीते दोनों 26 मार्च को 6 साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामला सामने आया। बच्ची के साथ नाबालिग लड़के ने दुष्कर्म किया था जो पड़ोस में ही रहता था। दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए समर्पण संस्था एवं जिला अधिवक्ता कल्याण समिति सामने आया। इस दौरान समर्पण संस्था की संरक्षक सविता सिंह एवं जिला अधिवक्ता कल्याण समिति के सचिव चंद्र मोहन सिंह, सह सचिव राकेश कुमार ने मंगलवार को रेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात कर उनका हाल जाना और घटनास्थल देखा। समिति ने अपने तरफ से कानूनी विधिक सहायता निःशुल्क रेप पीड़िता को उपलब्ध कराने और सहयोग करने का आश्वासन दिया। रेप पीड़िता के परिवार ने अपने समस्याओं को समिति के सामने विस्तृत रूप से रखा। इस दौरान राकेश सिंह, अमित सिंह, रबनवाज़ सिद्दीकी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.