मंत्री धर्मवीर प्रजापति नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राजन कुमार प्रजापति के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

गाज़ीपुर।उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग (स्वतंत्र प्रभार) के मंत्री धर्मवीर प्रजापति 5 अप्रैल 2026 को गाजीपुर जनपद का दौरा करेंगे। वे यहां प्रजापति (कुम्हार) संघ के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष राजन कुमार प्रजापति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

यह कार्यक्रम 5 अप्रैल 2026 को सुबह 11:00 बजे आयोजित किया जाएगा। मंत्री प्रजापति का आगमन राम लक्ष्मण जानकी मंदिर, कुम्हार वंशज रौजा, गाजीपुर में होगा।

राजन कुमार प्रजापति ने हाल ही में प्रजापति (कुम्हार) संघ के जिला अध्यक्ष का पदभार संभाला है। उनके शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री की उपस्थिति से संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.