राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं के बीच सजी ‘सेल्फ मेकअप’ प्रतियोगिता, ट्रेनर ने दी प्रोफेशनल टिप्स।
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संचालित सात दिवसीय मेकअप मास्टरक्लास के दौरान छात्राओं के कौशल को निखारने के लिए ‘सेल्फ मेकअप कॉम्पिटिशन’ का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्राचार्या डॉ. अनीता कुमारी एवं कार्यक्रम की कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. शिखा सिंह उपस्थित रहीं, जिन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

कार्यशाला के तकनीकी सत्र में छात्राओं को ‘प्रोडक्ट नॉलेज’ और ‘प्रोफेशनल टिप्स’ की गहन जानकारी दी गई। आयुश्री सिंह ने बताया कि एक कुशल आर्टिस्ट बनने के लिए त्वचा की प्रकृति को समझना और उसके अनुरूप सही सौंदर्य प्रसाधनों का चयन करना अनिवार्य है। इसके उपरांत आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने स्वयं का मेकअप कर अपनी रचनात्मकता और तकनीकी समझ का शानदार प्रदर्शन किया।

प्राचार्या डॉ. अनीता कुमारी ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कौशल विकास कार्यक्रमों से छात्राओं में आत्मनिर्भरता आती है। वहीं कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. शिखा सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में ब्यूटी और वेलनेस के क्षेत्र में करियर की अपार संभावनाएं हैं और इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्राओं के आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों पर ले जाती हैं।