शहीद कैप्टन प्रशांत चौरसिया को श्रद्धांजलि देने पहुँचीं राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत

गाजीपुर। जमानिया क्षेत्र के वीर सपूत शहीद कैप्टन प्रशांत चौरसिया जी को श्रद्धांजलि देने राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत शहीद के घर पहुँचीं और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने शहीद कैप्टन प्रशांत चौरसिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके अदम्य साहस, पराक्रम और बलिदान को स्मरण किया।
राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि कैप्टन प्रशांत चौरसिया ने अपने साथियों को बचाते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए जो सर्वोच्च बलिदान दिया है, वह पूरे देश और समाज के लिए गर्व की बात है। देश और समाज इस बलिदान के लिए सदैव उनका ऋणी रहेगा।उनका साहस, वीरता और कर्तव्यनिष्ठा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि देश ऐसे वीर सपूतों के त्याग और बलिदान को कभी नहीं भूल सकता। शहीदों की कुर्बानी ही हमारे राष्ट्र की असली ताकत है।
उन्होंने कहा कि कैप्टन प्रशांत चौरसिया जैसे वीर सैनिकों की बदौलत ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और देशवासी सुरक्षित जीवन जी पा रहे हैं। उनका बलिदान सदैव देशवासियों के दिलों में अमर रहेगा और हम सभी का कर्तव्य है कि ऐसे वीर सपूतों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना बनाए रखें।
शहीद कैप्टन प्रशांत चौरसिया के माता-पिता भाई-बहन की आंखें राज्यसभा सांसद से मिलकर नम हो गई वहीं राज्यसभा सांसद भी अपने आंसू रोक न सकी पर यह आंसू गर्व मिश्रित थे। शहीद प्रशांत चौरसिया का बलिदान सबके हृदय में गर्व के साथ हमेशा जीवित रहेगा।
साथ में डॉ. अवधेश बिंद, जमानिया नगर के रामनिवास गुप्ता, शशिकांत गुप्ता, संतोष कुमार शर्मा ,पुनित कुमार गुप्ता, वेंकटेश्वर जायसवाल ,गोपाल जयसवाल ,सचिन वर्मा, ग्राम प्रधान नंदू प्रताप ,ग्राम प्रधान श्लोक बिंद, पूर्व प्रधान राजेश बिंद, मनोज, तेज प्रकाश , ऋषिकेश , पंकज तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.