समस्याओं का समाधान शोसल मीडिया पर पोस्ट करने से नहीं बल्कि उचित जगह पहुंचाने से होती है:राज्यमंत्री धर्मवीर

समस्याओं का समाधान शोसल मीडिया पर पोस्ट करने से नहीं बल्कि उचित जगह पहुंचाने से होती है- धर्मवीर प्रजापति
गाजीपुर।उ प्र प्रजापति (कुम्हार) संघ, गाजीपुर के नव नियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रविवार को जिलाध्यक्ष राजन कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में रौजा स्थित राम,लक्ष्मण ,जानकी मंदिर(कुम्हार वंशज) पर आयोजित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथी उ प्र सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड्स विभाग और नागरिक सुरक्षा विभाग ने शपथ ग्रहण कराने के बाद उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश व प्रदेश में स्थापित भारतीय जनता पार्टी सरकार के नेतृत्व में विकास व जन कल्याण के साथ साथ देश की संस्कृति भी तेज गति से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा से राजनीति को मजबूत किया जा सकता है और शासन से जुड़कर ही समाज का भला हो सकता है और उन्होंने कहा कि परम्परागत रूप से जो समस्याएं हम लोगों ने झेली है अब वह समस्या आज की पिढी को न झेलनी पड़े इसके लिए शिक्षित होना जरूरी है।

मंत्री ने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि राजनीति में काम करने वाले लोगों की मदद करना चाहिए तभी समाज का नेतृत्व बढ़ेगा और एक व्यक्ति और समाज से किसी भी समाज की न राजनीति मजबूत हो सकती है और नही समाज का कल्याण हो सकता है।समाज में समरसता का होना आवश्यक है।भाजपा ने समाज की राजनीति को मजबूत किया और बिना विधायक जीते हमे मंत्री बनाया यह सिर्फ मेरा सम्मान नहीं पुरे उत्तर प्रदेश के माटी कला के लोगों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि हमे अपनी और अपने समाज को पहचान दिलानी है तो आधुनिकता के साथ परम्परागत काम को बढ़ावा दे कर और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए उनका उपयोग हो इससे देश और समाज मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक दायित्व किसी की परेशानी पर फोटो खिंचवा कर समस्या फेसबुक या शोसल मीडिया पर पोस्ट करने से नहीं बल्कि उसके समाधान के लिए उचित जगह पहुंचाने से होती है। उन्होंने रोजगार और उद्यम के लिए तमाम उदाहरण देकर लोगों को प्रेरित किया और कहा जबसे माटी कला बोर्ड सरकार ने बनाया है तब से हमारा परम्परागत रोजगार तेज गति से आगे बढा है। जिलाध्यक्ष राजन प्रजापति ने समाज कल्याण के लिए कुछ मांगे मुख्य अतिथि के समक्ष रखते हुए सबके प्रति आभार धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, सुनील सिंह, सुभाष प्रजापति,प्रो जितेन्द्र कुमार प्रजापति ने भी सम्बोधित किया।इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, सुरेश बिंद,डा प्रभुनाथ प्रजापति,सोनी प्रजापति, शशिकांत प्रजापति,मनोज प्रजापति,गामा प्रजापति , रामनरेश प्रजापति,संतोष प्रजापति सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राकेश शर्मा ने किया।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.