पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद कर भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिश्रा बाजार स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तत्पश्चात भाजपा कार्यालय टैक्सी स्टैंड पर स्थापना दिवस मनाया गया। ओमप्रकाश राय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन राष्ट्र सेवा, समर्पण और संगठन निर्माण का अद्वितीय उदाहरण है। उनके विचार आज भी पार्टी के लिए पथप्रदर्शक हैं और कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रेरित करते हैं। भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा पंडित जी के सिद्धांतों पर आधारित है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करती है।

इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने किया।इस मौके पर भाजपा काशी क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, सुनील सिंह, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह, प्रीति गुप्ता, सुनील गुप्ता, हेमन्त त्रिपाठी, अजय कुशवाहा, रासबिहारी राय, साधना राय, किरन सिंह, प्रीति रावत, अभिनव सिंह छोटू, कमलेश श्रीवास्तव, नन्दू कुशवाहा, रूपेश सिंह, संजय कुशवाहा, महाबल विश्वकर्मा, राजन प्रजापति, अविनाश सिंह सोनू सहित काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.