पूर्वांचल विश्वविद्यालय समागम में पहले स्थान पर रही प्रज्ञा रेंजर टीम

34 वें वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय समागम में प्रज्ञा रेंजर टीम रही पहले स्थान पर।

गाजीपुर। सल्तनत बहादुर पी जी कॉलेज में आयोजित विश्वविद्यालयी रोवर्स रेंजर्स समागम 2026 में राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग की प्रज्ञा रेंजर टीम ने प्रभारी डॉ शिखा सिंह और टीम लीडर अंकिता पांडे और रिमझिम बिंद के निर्देशन में जीत का पताका लहराई। समागम में रोवर्स की 4 टीमों और रेंजर्स की 4 टीमों ने प्रतिभाग किया।

जनपद गाजीपुर की विजेता व उपविजेता टीम क्रमशः राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग और पी जी कॉलेज गोराबाजार ने जनपद और सल्तनत बहादुर पी जी कालेज और बयालासी पी जी कॉलेज जौनपुर की रेंजर्स टीम ने जनपद जौनपुर की ओर से प्रतिभाग किया था। कुल 17 प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं, जिसमें प्रज्ञा रेंजर टीम ने एकल प्रतियोगिताओं जैसे पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, फैशन शो, वाद विवाद और व्याख्यान में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

साथ ही वर्दी, मार्चपास्ट, झांकी, लोकगीत और लोकनृत्य में टीम के परफार्मेंस को बहुत सराहा गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अनिता कुमारी ने टीम को विश्वविद्यालय चैंपियन बनने की बधाई दी और टीम की मेहनत की भूरी भूरी प्रशंसा की। प्रज्ञा रेंजर टीम की प्रभारी डॉ शिखा सिंह ने कहा टीम ने कड़ी मेहनत और लगन से यह परिणाम हासिल किया है और प्रज्ञा रेंजर्स के स्वर्णिम इतिहास में एक और जीत दर्ज की है।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जिला आयुक्त रोवर्स, डॉ शिव कुमार ने छात्राओं को होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी व टिप्स दिए। परिचारक तेज बहादुर व सीनियर मेट सविता, समीना और नेहा यादव की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.