डीएम ने किसानों से की अपील!

गाजीपुर।जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने किसानों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपनी फार्मर रजिस्ट्री बनवा लें। उन्होने बताया कि शासनादेश के अनुसार अब बिना फार्मर रजिस्ट्री के न तो किसान सम्मान निधि मिलेगी और न ही वे उर्वरक, बीज का क्रय ही कर पाएगे। यहां तक की कृषि एवं सम्बद्ध विभाग जैसे- उद्यान, मत्स्य, पशुपालन, लघु सिंचाई, खाद्य एवं विपणन जैसे महत्वपूर्ण विभागों से मिलने वाले लाभों से वंचित हो जाएगे। सरकारी क्रय केन्द्रो पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उत्पाद का क्रय सम्भव नहीं होगा। जनपद में अब तक 3 लाख 59 हजार से अधिक किसान सम्मान निधि पाने वाले किसान अपनी फार्मर रजिस्ट्री बनवा चुके है। इसके अलावा 60 हजार से अधिक किसान जो सम्मान निधि का लाभ नहीं प्राप्त करते है उन्होने ने भी अपनी फार्मर रजिस्ट्री बनवा ली है। इस प्रकार जनपद में कुल 4 लाख 20 हजार से अधिक कृषकों का फार्मर रजिस्ट्री बनाई जा चुकी है। फार्मर रजिस्ट्री के लिए 6 अप्रैल से प्रारम्भ विशेष अभियान के अन्तर्गत 900 ग्राम पंचायतो में विशेष कैम्प आयोजित किए गये है। यहां लेखपाल, पंचायत सचिव/ पंचायत सहायक, कोटेदार, ग्राम प्रधान, जन सुविधा संचालक रात-दिन फार्मर रजिस्ट्री बनवाने के लिए घर-घर जाकर किसानों से सम्पर्क कर रहे है। इस सम्पूर्ण अभियान में 2300 से अधिक ग्राम पंचायत स्तरीय कार्मिक, लगभग 200 विकास खण्ड स्तरीय अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी सहित 50 से अधिक जिला स्तरीय अधिकारी प्रतिदिन कैम्पों का भ्रमण कर अधिक से अधिक किसानों का फार्मर रजिस्ट्री बनवाने के लिए दिन-रात प्रयास कर रहे है। 6 अप्रैल से अब तक लगभग 33 हजार से अधिक कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री बनवाई जा चुकी है।
जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने किसानों से अनुरोध किया कि अंश निर्धारण न होने, आदेश कालम मे नाम होने, आधार एवं खतौनी के नाम में अन्तर होने पर मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है। इसलिए स्वयं आगे बढ़कर अपने पड़ोसियों, रिश्तेदारों को इस महा अभियान में सम्मिलित कर अपना सहयोग प्रदान करें।