राजेश सिंह जिलाध्यक्ष और संजय बने जिला मंत्री,दिलाई गई गोपनीयता की शपथ

राजेश सिंह जिलाध्यक्ष और संजय बने जिला मंत्री,दिलाई गई गोपनीयता की शपथ

गाजीपुर। संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ शाखा गाजीपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन/चुनाव कार्यालय परिसर में संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं यात्री कर अधिकारी लव कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें अतिथियों को अंग वस्त्रम, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अधिवेशन में निर्वाचन प्रक्रिया को निर्विरोध पूरी करने के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष इं सुरेन्द्र प्रताप एवं जिला मंत्री बैज नाथ तिवारी ने सराहना की। संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व एआरटीओ लव कुमार सिंह ने अपने सदस्यों को आपसी मतभेद भुला कर संगठन में तन मन धन से सहयोग करने का अनुरोध किया।
अधिवेशन के मुख्य अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक अम्बिका दूबे ने निर्वाचित पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष राजेश सिंह, जिला मंत्री संजय सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र सोनकर, कोषाध्यक्ष मनीष वर्मा तथा मीडिया प्रभारी शिवांशु को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष राजेश सिंह तथा जिला मंत्री संजय सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया।इस मौके पर परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष द्वय सुभाष सिंह, अरुण सिंह, धर्मेंद्र यादव धीरू, बृजेश यादव, ,मनोज यादव, महेंद्र सोनकर, संजय सिंह, नसीम अहमद, अरुण कुमार आदि उपस्थित रहे।।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.