जनपद न्यायाधीश ने वादकारियों का कराया सुलह समझौता

गाजीपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में मंगलवार को सुलह-समझौता केन्द्र में अधिक से अधिक निस्तारण कराये जाने हेतु  धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय जनपद न्यायाधीश द्वारा निरीक्षण किया गया। जनपद न्यायाधीश द्वारा सुलह-समझौता केन्द्र में आये हुए वादकारियों के बीच सुलह-समझौता कराया गया। मध्यस्थ अधिवक्ता को अधिक से अधिक वादों के निस्तारण करने हेतु प्रोत्साहित किया गया तथा उनकी समस्याओं के बारे में भी जाना गया। सुलह-समझौता के तहत आम जन मानस मध्यस्थता के माध्यम से अपने वादों का सहज एवं सुलभ निस्तारण करा सकते है जिसमें वैवाहिक विवाद, घरेलू ंिहंसा, दुर्घटना दावा, ऋण वसूली, सेवा विवाद बटवारा सम्बंधी विवाद व शमनीय अपराधिक मामलों आदि से संबंधित वादों का निस्तारण सुलह-समझौता के माध्यम से करा सकते है। इस अवसर पर धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर व नीरज गोंड, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर, अधिवक्ता, मध्यस्थ अधिवक्ता व वादकारी उपस्थित रहें।

………………………….

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.