जनपद न्यायालय के सभागार में हेल्थ चेकअप स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

गाजीपुर।जनपद न्यायालय के केंद्रीय सभागार में हेल्थ चेकअप के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जनपद न्यायाधीश द्वारा इस अवसर पर यह कहा गया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य अधिवक्ताओं एवं वादकारियों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरणा देना है। उनके द्वारा यह भी कहा गया कि आगे भी समय-समय पर इसी प्रकार के शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। इस स्वास्थ्य शिविर के विषय में जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी लोक अदालत एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कक्ष संख्या-1, गाजीपुर शक्ति सिंह द्वारा यह कहा गया कि यह शिविर इस बात का परिचायक है कि गाजीपुर की न्यायपालिका अपने विधिक कर्तव्यों के निर्वहन के साथ ही सामाजिक दायित्व भी निभा रही है। उनके द्वारा इस अवसर पर यह भी जानकारी दी गयी कि न्यायालय में पूर्व में जो ऐलोपैथ की क्लिनिक कार्य कर रही है, उसमें वर्ष 2024 से अब तक 17116 लोग इलाज करा चुके हैं एवं होमियोपैथ की जो क्लिनिक अभी हाल ही में वर्ष 2026 में खोली गयी है, उसमें भी अब तक 1920 लोग इलाज करा चुके हैं।
इस अवसर पर पी.ओ. एम.ए.सी.टी. संजय हरि शुक्ला, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अली रजा, विशेष न्यायाधीश, ई.सी.एक्ट अभिमन्यु सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नूतन द्विवेदी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज गोंड, अध्यक्ष सिविल बार एसोसियेशन राजेन्द्र विक्रम सिंह, सचिव, सिविल बार एसोसिएशन अंजनी ठाकुर समेत बड़ी संख्या में अधिवक्तागण, न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुनील पांडेय एवं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डी.के. राय को भी सम्मानित किया गया। शिविर में न्यूरो रोग, सामान्य रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से संबंधित मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों डा. अभिनव कुमार राय, डा. मनीष कुमार उपाध्याय, डा. भरत तिवारी, गुंजा दूबे, हेल्थ सिटी हास्पिटल के निदेशक विनय सिंह उपस्थित रहे।  निःशुल्क चिकित्सा प्राप्त करने हेतु काफी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्तागण, पुलिसकर्मी एवं वादकारी निःशुल्क इलाज कराते हुए देखे गए।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.