गाजीपुर। मंगलवार को जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में ’शिक्षा मित्र सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से आए सैकड़ों शिक्षा मित्रों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ’मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर एवं विशिष्ट अतिथि राज्य सभा सांसद संगीता बलवन्त द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा जनपद गोरखपुर से किया गया जिसका लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में देखा व सुना गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि शिक्षा मित्र बेसिक शिक्षा विभाग की रीढ़ हैं। विषम परिस्थितियों में भी अल्प मानदेय पर इनके द्वारा दी जा रही सेवाएँ सराहनीय हैं। सरकार और प्रशासन इनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 1.43 लाख शिक्षामित्रों को सीधा लाभ प्राप्त होगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। राज्य सरकार द्वारा अनुमोदित इस निर्णय के तहत शिक्षामित्रों का मासिक मानदेय पूर्व में रू0 10,000 से बढ़ाकर रू0 18,000 प्रति माह कर दिया गया है।

उन्होने बताया कि जनपद में 2566 शिक्षा मित्रों को मानदेय 18000 रूपयें अप्रैल 2026 से लागू किया गया है। इसका भुगतान मई माह से संबंधित शिक्षामित्रों के बैंक खातों में सुनिश्चित कर दिया गया है।
विशिष्ट अतिथि राज्य सभा सांसद संगीता बलवन्त ने कहा गया है कि शिक्षामित्रों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे उनकी आजीविका में स्थिरता आएगी और वे और अधिक समर्पण के साथ शिक्षण कार्य कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त, सरकार शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार एवं शिक्षक-छात्र अनुपात को बेहतर बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिसमें शिक्षामित्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम के दौरान ‘प्रतिभा सम्मान’ परिषदीय विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने वाले शिक्षा मित्रों को अंगवस्त्रम्म् प्रतीकात्मक चेक और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के बच्चों द्वारा शिक्षा के महत्व पर आधारित लघु नाटिका और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने समस्त अतिथिओ का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा मित्रों के सुरक्षित भविष्य के लिए यह पहला ठोस कदम है जिसके फलस्वरूप वे तनावमुक्त होकर शिक्षण कार्य करेंगे एवं शैक्षिक गुणवत्ता में वृिद्व हो सकेगी। इस अवसर पर जखनियां विधायक वेदी राम, जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, कार्यक्रम मंे भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री ओम प्रकाष राय,

नगर पालिका परिशद गाजीपुर की अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल, जिलाधिकारी, अनुपम शुक्ला, मुख्य विकास अधिकरी संतोश कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय आलोक कुमार, जिला समन्वयक, प्रशिक्षण सर्वजीत यादव, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अनुपम गुप्ता आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश प्रताप सिंह ने किया।


