गाजीपुर। शाहफैज स्कूल ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में जिले का नाम रौशन करते हुए नए उचाई पर कदम रखा है। स्कूल ने मील का पत्थर लगाते हुए सीबीएसई बोर्ड के 12वीं परीक्षा में टॉपर स्कूल बनने का गौरव प्राप्त किया है। शाहफैज स्कूल के इंटरमीडिएट की छात्रा श्रृष्टि राय ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का नाम रौशन किया। जबकि हिमांशु त्रिपाठी ने 96.6 प्रतिशत, जोया आफताब ने 96.6 प्रतिशत, शताक्षी यादव 96.6 प्रतिशत, अभिजीत कुमार 96.4 प्रतिशत, हिमांशु कुमार 96.4 प्रतिशत, मोहम्मद फरहान सिद्दीकी 96.2 प्रतिशत, प्रीति यादव 96.2 प्रतिशत, अल्विया अनवर 95.4 प्रतिशत, सूर्या गुप्ता 94.4 प्रतिशत, सागर केशरी 94.4 प्रतिशत, तहनियात फातिमा 94.4 प्रतिशत, वैभव पांडेय 94, अंजली यादव 94 प्रतिशत, अंशिका सिंह 93.4 प्रतिशत, संचिता सिंह 93.2 प्रतिशत, आयूषी सिंह 92.8 प्रतिशत और रागिनी राय 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।

शाहफैज स्कूल के निदेशक नदीम अदहमी और मीना अदहमी ने सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। निदेशक नदीम अदहमी ने बताया कि इस सफलता का श्रेय छात्र-छात्राओं और टीचरों के हैं जिनके परिश्रम के बदौलत आज विद्यालय का नाम पूरे जिले में टॉप पर है।
