नवागत सीडीओ से प्रतिनिधि मंडल के साथ मिले कर्मचारी नेता दुर्गेश श्रीवास्तव

गाजीपुर। मंगलवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में नवागत मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद से मिला,और जनपद के समस्त कर्मचारियों के तरफ से स्वागत किया। जिलाध्यक्ष द्वारा नवागत अधिकारी को अस्वस्थ भी किया गया कि जनपद के कर्मचारियों द्वारा राजकीय व सामाजिक कार्य में पूर्ण सहयोग रहेगा व पूर्व के शासनादेश अनुसार कर्मचारियों की समस्या के निस्तारण हेतु कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधियों के साथ मासिक बैठक होते रहना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संगठन के पदाधिकारियों का परिचय लिया गया।
प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, मान्धाता सिंह, अभय सिंह, बृजेश यादव, आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.