किसान दिवस में अनुपस्थित रहने के कारण अधिशासी अभियंता विद्युत को स्पष्टीकरण जारी: सी0डी0ओ
गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की अध्यक्षता में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया। बैठक में अनुपस्थित रहने पर किसानो द्वारा शिकायत किए जाने के कारण अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश मुख्य विकास अधिकारी ने दिया है। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान किया जाए। उप कृषि निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में 87 प्रतिशत किसानों का फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, बचे हुए कृषकों में अंश निर्धारण व नेम मिसमैच के कारण फार्मर रजिस्ट्री का कार्य अवशेष है। मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी व तहसीलदार को निर्देशित किया है कि अंश निर्धारण व नेम मिस्मैच का कार्य तत्काल पूर्ण करा लिया जाए। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि खरीफ मौसम में डिजिटल क्रॉप सर्वे में 2200 हंजं का सर्वेक्षण पूर्ण कर लिया गया है जो विगत वर्ष से अधिक है।

उनके द्वारा उपस्थित कृषक प्रतिनिधियों से अपील की गई कि किसान क्रेडिट कार्ड से बचे हुए किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड बनवा दिया जाए। इसके लिए एक विशेष अभियान 15 मई से 31 मई तक ग्राम पंचायतवार, चलाया जा रहा है सभी किसान भाइयों को सूचित किया है कि किसान क्रेडिट कार्ड बनवा लिया जाए। जनपद में अब तक चार करोड़ 13 लाख रुपए का भुगतान 6106 कृषकों को प्रतिपूर्ति के रूप में प्रदान की गई है। पहली बार जनपद में इतनी बड़ी संख्या में किसानों को फसल बीमा का लाभ दिया गया है। उनके द्वारा किसानों से निवेदन किया गया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत अधिक से अधिक किसानों को सम्मिलित किया जाए। जिला कृषि अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में खरीफ सीजन के लिए ढैंचा, धान, उर्वरक व अन्य कृषि निवेश केंद्र की व्यवस्था कर ली गई है। जनपद के सभी कृषि निवेश केन्द्र पर उपलब्ध करा दी गई है। सभी किसान भाइयों से निवेदन किया गया कि समय से अपना बुकिंग करवा ले बुकिंग के बाद ई लॉटरी के माध्यम से किसानों को पास मशीन की सहायता से बीज वितरित किया जाएगा।

इस वर्ष जनपद में 1000 कुंतल ढैचा की उपलब्धता कराई गई है। जिला कृषि अधिकारी द्वारा बताया गया है कि धान की आगे की नर्सरी व जनपद में प्रचलित सांडा के लिए उर्वरकों की व्यवस्था कर उर्वरक सभी समितियां पर उपलब्ध करा दी जाएगी जिसमें किसान के खेत के रकबा के अनुसार फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण किए गए कृषकों को वितरित किया जाएगा ।उनके द्वारा यह भी निवेदन किया गया कि अनायास अधिक उर्वरक स्टॉक में ना रखें जरूरत के हिसाब से ही उर्वरक क्रय करें। उर्वरक के स्थान पर नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के बढ़ावा देने पर उन्होंने जोर दिया। कृषक कृष्णानंद राय द्वारा ताड़ीघाट नहर के सफाई न होने का मुद्दा उठाया। कृषक शिवकुमार राय द्वारा फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल की क्षति होने के बावजूद क्षतिपूर्ति न मिलने का मुद्दा उठाया। कृषक पवन यादव द्वारा बताया गया कि टेबल नंबर 21 ताडी घाट जमानिया विगत कई महीनो से खराब है समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कृषक विद्यनाथ चौबे बिरनु द्वारा शिकायत की गई की देवकली पंप नहर की शाखा मलेठी माइनर की देखरेख मरम्मत और सफाई इत्यादि न होने के कारण नहर में पानी नहीं पहुंच रहा है।

कृषक शिवकुमार राय भावर कोल द्वारा शिकायत की गई की जीरो टिल सीड ड्रिल लेना चाह रहे हैं लेकिन लक्ष्य न होने कारण मिलने में सुविधा हो रही है, यंत्र दिलवाया जाए। इसके अलावा जिला उद्यान अधिकारी, जिला मत्स्य अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, डिप्टी आरएमओ, जिला अग्रणी प्रबंधक यूनियन बैंक गाज़ीपुर एक्सीडेंट विद्युत व एक्शन नाहर द्वारा किसानों को अपनी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। समस्त तहसीलों से किसानों से समस्याएं ले गई। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किसानों से अपील की गई कि वह अपने शिकायतों को लिखित में दे ताकि उसे पर त्वरित कार्यवाही करते हुए समस्या का समाधान किया जा सके।